राजेन्द्र निसेष की अन्य प्रकाशित/प्रकाशनाधीन रचनाऍं

1. प्रबोधपर्व      (श्रीमद्भगवद्गीता)

यह श्रीकृष्णचरितसुधा महाकाव्य का छठवाँ अध्याय है, जिसमें श्रीमद्भगवद्गीता के सम्पूर्ण अठारह अध्याय दोहा-चौपाई शैली में भावार्थ सहित वर्णित हैंं। रचना प्रकाशित व इस वेबसाइट पर उपलब्ध हैै।

2. मुकुन्द माधव           (खण्डकाव्य)

यह खड़ीबोली में लिखा गया खण्डकाव्य है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र के मानवीय पक्ष को उजागर करने का प्रयास किया गया हैै। पुस्तक अभी सृजनाधीन है।

3. बिखरी यादें
      (ग़ज़ल-संग्रह)
   -राजेन्द्र अख़्तर

यह कवि द्वारा रचित प्रथम कविता संग्रह है। इसमें उर्दू काव्य-विधा ग़ज़ल का प्रयोग किया गया है। इस विधा के लिए कवि ने अपना उपनाम 'अख़्तर' प्रयोग किया हैै। यह रचना अमन प्रकाशन, कानपुर से प्रकाशित है तथा amazon.in पर उपलब्ध है।

4. A Compendium of English Grammar    (अंग्रेजी-व्याकरण सार-संग्रह)

यह अंग्रेजी भाषा के व्याकरण पर लिखा गया सरल ग्रंथ है, जो अंग्रेजी भाषा के मर्म को समझने में प्रारम्भिक, माध्यमिक व उच्चशिक्षा के अध्येताओं के लिए अर्थात् सभी के लिए उपयोगी है। रचना प्रकाशनाधीन है।